वर्ष 2025 का सबसे बड़ा दिन 14 घंटे का 21 जून को होगा
1 min read
Share this
जगदलपुर। वर्ष 2025 का सबसे बड़ा दिन 21 जून को होता है, जिसे ग्रीष्म संक्रांति के नाम से भी जाना जाता है । इस दिन उत्तरी गोलार्ध में सबसे लंबा दिन और सबसे छोटी रात होती है । इस दिन सूर्य की किरणें सबसे अधिक समय तक पृथ्वी पर पड़ती हैं, जिससे दिन की अवधि बढ़ जाती है।
क्या आपको मालूम है कि आज का दिन दिल्ली या उत्तर भारत में आमतौर पर कितने घंटे का होगा ? यूं तो सामान्य दिनों जब दिन और रात बराबर होते हैं तो ये 12-12 घंटे के होते हैं लेकिन 21 दिसंबर के बाद रातें छोटी होने लगती हैं और दिन बड़े। सूर्योदय और सूर्यास्त के समय की वजह से 21 जून का दिन साल का सबसे बड़ा दिन होता है। इसके पीछे का कारण हैं सोल्सटिस । आइए जानते हैं कि सोल्सटिस का असली मतलब क्या है। 21 जून साल का सबसे लंबा दिन होता है, जिसमें दिन 14 घंटे और रात 10 घंटे की होती है। यह पृथ्वी का सबसे लंबा दिन होता है। इसे ग्रीष्म संक्रांति या समर सोल्स्टिस कहते हैं।
