November 22, 2026

केशकाल विधायक के काफिले की फॉलो वाहन पलटी, वाहन चालक की हुई मौत

1 min read
Share this

कोंड़ागांव। केशकाल क्षेत्र से भाजपा के विधायक नीलकंठ टेकाम के काफिले का फॉलो वाहन बीती रात अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई, इस हादसे में वाहन चालक भुवन शोरी की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त वाहन में चालक अकेले सवार था। भाजपा के केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम और उनके सहयोगियों ने दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को विधायक नीलकंठ टेकाम रायपुर गए हुए थे, केशकाल वापसी के बाद उनका फॉलो वाहन का ड्राइवर भुवन शोरी रात लगभग 9 बजे अकेले ही अपने गांव बड़बत्तर की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में फरसगांव मार्ग के पास स्कार्पियो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई और खेत में जा गिरी, हादसे में चालक भुवन शोरी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पेस्टमार्टम के लिए भिजवाकर दुर्घटना की जांच कर रही है।

This will close in 0 seconds