संरक्षा के 12 सजग प्रहरियों को मंडल रेल प्रबंधक राजमल खोईवाल ने संरक्षा पुरस्कार से किया

1 min read
Share this

बिलासपुर। संरक्षित रेल परिचालन रेलवे प्रशासन की पहली प्राथमिकता है । संरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित करने हेतु नियमित रूप से संरक्षा से संबन्धित विभिन्न जागरूकता अभियान चलाये जा रहे हैं । साथ ही मंडल क्षेत्राधिकार के अंतर्गत ड्यूटी के दौरान सजगता एवं सतर्कता के साथ उत्कृष्ट संरक्षित कार्य करने वाले संरक्षा प्रहरियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है ।
इसी संदर्भ में विगत दिनों अपनी ड्यूटी के दौरान लोको पायलट उसलापुर श्री धरमबीर कुमार एवं सहायक लोको पायलट श्री राजाराम द्वारा भाटापारा साईडिंग में तथा लोको पायलट बिलासपुर श्री लखिन्दर दास व सहायक लोको पायलट श्री धर्मेन्द्र कुमार द्वारा रायपुर-उरकुरा सेक्शन में सतर्कता से कार्य करते हुये ट्रैक पर लोहे व लकड़ी के टुकड़े रखे होने की पहचान कर गाड़ी को नियंत्रित करते हुये कर्मीदलों की सहायता से सेक्शन को क्लियर कराते हुये उत्कृष्ट कार्य किया गया।
इसी प्रकार विगत दिनों ड्यूटी के दौरान लोको पायलट कोरबा श्री रोहित कुमार देशलहरा एवं सहायक लोको पायलट श्री दिनेश कुमार द्वारा कोथारी रोड स्टेशन पर, लोको पायलट कोरबा श्री भूपेन्द्र कुमार गोहिया व सहायक लोको पायलट श्री अंकित शुक्ला द्वारा दीपका साईडिंग में, लोको पायलट ब्रजराजनगर श्री अरुण कुमार एवं सहायक लोको पायलट श्री आई गोस्वामी द्वारा एमएवीबी साईडिंग में तथा लोको पायलट कोरबा श्री विनय कुमार एवं सहायक लोको पायलट श्री नीलकंठ कुमार द्वारा जूनाडीह-गेवरा सेक्शन में ओएचई मास्ट में तकनीकी गड़बड़ी की पहचान कर गाड़ी को सुरक्षित किया गया तथा इसकी तत्काल सूचना संबंधितों को दिया।
इन सभी संरक्षा प्रहरियों की सजगता व सतर्कता भरे कार्य से गाड़ियों की संरक्षित परिचालन सुनिश्चित हुई ।इनके इस त्वरित संरक्षित कार्य के लिए इन्हें प्रशस्ति पत्र व नगद पुरस्कार के लिए वरि.मंडल संरक्षा अधिकारी श्री साकेत रंजन द्वारा अनुशंसा की गई।
आज मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में मंडल रेल प्रबंधक श्री राजमल खोईवाल ने इन सभी संरक्षा प्रहरियों को संरक्षा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही इनकी उत्कृष्ट संरक्षित कार्य की प्रशंसा की। इस अवसर पर मंडल परिचालन प्रबंधक(मेन लाइन) श्री स्वप्निल सूर्यवंशी व सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी श्री बी ज्योति प्रकाश भी उपस्थित थे ।