June 25, 2025

दुर्घटना वन्य प्राणी हिरण सहित तीन लोगों की मौत 5 घायल

1 min read
Share this

जबलपुर(मध्यप्रदेश)। गुरूवार को एक वन्य प्राणी हिरण को बचाने के प्रयास में जिले के शारदा गांव के पास पिकअप वाहन के पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गये। पिकअप वाहन कटनी जिले के सिलौंदी गांव से मजदूरों को लेकर जबलपुर आ रही थी। इस दुर्घटना में वन्य प्राणी हिरण भी मारा गया।

यह जानकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) जबलपुर सूर्यकांत शर्मा ने शुक्रवार को संवाददाताओं को दी। उन्होने बताया कि दुर्घटना गुरुवार देर शाम को शारदा गांव के पास हुई, जब वाहन कटनी जिले के सिलौंदी गांव से मजदूरों को लेकर जबलपुर जा रहा था। उन्होंने बताया कि एक  हिरण अचानक सड़क पर आ गया। पिकअप वाहन के चालक ने वन्य प्राणी को बचाने के लिए वाहन को  मोड़ा, लेकिन ऐसा करते वक्त  वाहन पलट गया। इस हादसे में  आदिक सिंह (50), सुरकत सिंह (50) और ओम प्रकाश (53) ने दुर्घटनास्थल  पर दम तोड़ दिया। इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए। दुर्घटना में  हिरण की भी मौत हो गई।