June 25, 2025

छग को मिला वेस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता की मेजबानी

1 min read
Share this

00 20 से 28 जून तक खेले जायेगी राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगता
राजनांदगांव। ठाकुर प्यारे लाल उ.मा.शाला में जिला हॉकी संघ राजनांदगांव की आवश्यक बैठक संघ के अध्यक्ष श्री फिरोज अंसारी की अध्यक्षता व सचिव श्री शिवनारायाण धकेता की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। जिसमें 20 से 28 जून तक राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगता आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही अगामी माह 21 जुलाई से दूसरी वेस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता का मेजबानी छत्तीसगढ़ करेगा। बैठक में स्पर्धा आयोजित कर जिले की टीम बनाने के लिए सुश्री ऑशा थॉमस और श्री अनुराज श्रीवास्त को जूनियर वर्ग एवं श्री किशोर धीवर व श्री शकिल अहमद को सबजूनियर वर्ग के लिए चयनकर्ता नियुक्त किया गया है।
बैठक में 5वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता 20 से 28 जून 2024 तक सब जूनियर व जूनियर बालक/बालिका हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिसमें जूनियर वर्ग का आयोजन सचिव अनुराज श्रीवास्तव व सबजूनियर वर्ग का आयोजन सचिव प्रिंस भाटिया को बनाया गया। टूर्नामेंट का संयोजक नीलम जैन तथा महेंद्र ठाकुर होंगे। जिला हॉकी संघ के सचिव ने जानकारी देते हुए कहा कि पूर्व की भॉति इस वर्ष भी हॉकी इंडिया ने दूसरी जूनियर बालक/बालिका वेस्ट जोन राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता की मेजबानी छत्तीसगढ़ को दी है जिसके सुचारू रूप से संचालन एवं अन्य विषयो को ध्यान में रखते हुए किए जाने का निर्णाय लिया गया है।
वेस्ट जोन के लिए संचालन समिति के संयोजक श्री भुषण सॉव वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी को नियुक्त किया गया हैं। आयोजन सचिव फिरोज अंसारी होंगे। जिला हॉकी संघ के बैठक में उपस्थित सदस्यों द्वारा निर्णाय लिया गया है कि वर्तमान में चल रहे जिला हॉकी संघ के तत्वधान में ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र तथा अन्य पुरस्कार प्रदान किया जाए ,उसी के साथ ही अगस्त माह में सीनियर मार्निग हॉकी प्रतियोगिता 2024 का तथा सितम्बर- अक्टूबर में जिला हॉकी लीग आयोजन किये जाने संबंध में चर्चा की गई।