टेटराई – तोलनाई के जंगल में हुई मुठभेड़ 1 नक्सली ढेर
1 min read
Share this
सुकमा। जिले के पोलमपल्ली थाना क्षेत्र अंर्तगत टेटराई – तोलनाई के जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचन पर डीआरजी जवानों को मौके के लिए रवाना किया गया था। आज शनिवार सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है, दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में जवानों ने एक नक्सली को ढेर कर दिया है। मुठभेड़ स्थल और आस-पास सर्चिग अभियान जारी है। सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि मुठभेड़ में 1 नक्सली का शव, 01 भरमार बंदूक, बड़ी मात्रा में विस्फोटक और अन्य नक्सल सामग्री बरामद की गई है। विस्तृत जानकारी जवानों के लौटने पर दी जायेगी।