June 24, 2025

गढ़चिरौली में मारा गया 16 लाख का इनामी नक्सली भैरमगढ़ का पोडियम पांडु

1 min read
Share this

बीजापुर। पडोसी राज्य महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में सी60 स्क्वाड्रन के जवानों से मंगलवार को हुई मुठभेड़ में मारे गए 4 नक्सलियों में से 1 नक्सली 16 लाख का ईनामी बीजापुर डीवीसी सदस्य पोडियम पांडु उर्फ मंगुलु निवासी भैरमगढ़ के रूप में पहचान हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पोडियम पांडु पर हत्या, लूट, आगजनी जैसे कई संगीन वारदातों में शामिल था। लंबे वक्त से पोडियम पांडु की तलाश में पुलिस जंगलों की खाक छान रही थी। जिसका अंत गढ़चिरौली मुठभेड़ में हो गया है।