June 24, 2025

कल्चरल वर्ल्ड 2024 में भिलाई की शिखा 23 को बताएंगी भारत की संस्कृति

1 min read
Share this

रायपुर। 18 से 24 मार्च तक वियतनाम के हनोई शहर में कल्चरल वर्ल्ड 2024 का आयोजन किया जा रहा हैं जिसमें भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए छत्तीसगढ़ी की बेटी शिखा साहू 23 मार्च को भारत की संस्कृति के बारे में 24 देशों से पहुंचे लोगो को बताएंगी।
शिखा साहू भिलाई की रहने वाली हैं और कल्चरल वर्ल्ड 2024 में शामिल होने के लिए आज वियतनाम के हनोई शहर के लिए रवाना हो गई हैं जहां वे 24 देशों से पहुंचे प्रतिभागियों और लोगों के बीच भारत की संस्कृति से अवगत कराएंगी। वियतनाम रवाना होने से पहले पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि मुझे गर्व है कि मैं भारतीय हूं और यहां की संस्कृति को पूरी दुनिया तक पहुंचाकर भारत का नाम आगे बढ़ाना चाहती हूं। जिसके लिए मुझे आप सभी का आशीर्वाद और स्नेह की आवश्यकता हैं।