June 24, 2025

नगद 90 हजार, 11 बाईक के साथ 7 जुआरी गिरफ्तार

1 min read
Share this

कोंडागांव। जिले स्रह्यथाना धनोरा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम उपरबेदी के जंगल में कुछ लोग अवैध जुआ खेल रहे हैं, सूचना पर सायबर सेल एवं थाना धनोरा की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल उपरबेंदी जंगल धनोरा का मंगलवार को रेड कार्यवाही में सामुहिक रूप से अवैध जुआ खेल रहे जुआरियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसमें से कुछ जुआरी पुलिस को चकमा देकर भाग गये।
पकड़े गए जुआरियों में मोहम्मद ईकबाल पिता स्व. मोहमद इब्रहिम उम्र 50 वर्ष साकिन केशकाल, मनीलाल नाग पिता लक्ष्मीनाथ नाग उम्र 29 वर्ष साकिन फुण्डेर, चन्द्रप्रकाश देहारी पिता छब्बीराम देहारी उम्र 25 वर्ष साकिन जैतपुरी थाना कोण्डागांव, दिलेश्वर प्रधान पिता घनश्याम प्रधान उम्र 29 वर्ष साकिन बदवर धनोरा, देवराम नाईक पिता गणेश राम नाईक उम्र 46 वर्ष साकिन कोदोभाट केशकाल, विकाश राजपुत पिता जगदीश राजपुत उम्र 30 वर्ष साकिन धनोरा तथा देवकुमार प्रधान पिता लछीन्दर प्रधान उम्र 35 वर्ष साकिन धनोरा शामिल है। जुआरियों के कब्जे एवं फड़ से 11 नग मोटर सायकल 90 हजार रुपये नगदी एवं ताश की पत्तियां बरामद कर जप्त किया गया। आरोपी के खिलाफ थाना धनोरा में जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।