June 24, 2025

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पुसौर धान खरीदी केंद्र का किया औचक निरीक्षण

1 min read
Share this

रायगढ़। अपने एक एक दिवसीय दौरे पर रायगढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुसौर धान खरीदी केन्द्र पहुंचकर औचक निरीक्षण किया और केन्द्र में धान बेचने आये किसानों से बातचीत की।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का  रायगढ़ जिले के इंद्रप्रस्थ स्टेडियम हेलीपेड पुसौर पहुंचने परस्थानीय जनप्रतिनिधियों, नागरिकों और अधिकारियों ने किया आत्मीय स्वागत किया।
मुख्यमंत्री के साथ वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी, श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव भी पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज रायगढ़ जिले के तुरंगा (पुसौर) में आयोजित अखिल भारतीय वैदिक महासम्मेलन और रायगढ़ शहर में शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की प्रतिमा का अनावरण समारोह में शामिल होंगे।

हेलीपेड में कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं नागरिकों ने गुलदस्ता भेंटकर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।

स्वागत समारोह के बाद मुख्यमंत्री औचक निरीक्षण करने पुसौर धान खरीदी केन्द्र पहुंचे।वहां उन्होंने धान बेचने आए किसानों से की चर्चा, पूछा धान बेचने में कोई तकलीफ तो नही, मुख्यमंत्री ने कहा अंतर की राशि जल्द ही किसानों  मिलेगी। धान खरीदी की तारीख बढ़ाने को पर  किसानों ने मुख्यमंत्री श्री साय के प्रति आभार जताते हुए इसे संवेदनशील निर्णय बताया और धान बोनस भुगतान के लिए भी आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि किसानों के हित में छुट्टी के दिनों में भी केन्द्रों में धान की खरीदी होगी। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने सामने धान का तौल करवाया और मॉइश्चर मीटर से नमी भी मपवायी।