June 24, 2025

नगर निगम ने पांच संस्थाओं पर दी दबिश, नवभारत फ्यूज कंपनी ने 7 वर्षों का बकाया किया तुरंत जमा

1 min read
Share this

रायपुर। मार्च से पहले नगर निगम प्रशासन ने अब बड़े बकायेदारों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इस दौरान सोमवार को 14 लाख से ज्यादा का बकाया निगम के राजस्व अधिकारियों ने वूसल किया जिसमें नवभारत फ्यूज कंपनी ने 7 वर्षों का बकाया 10 लाख 62 हजार रुपए कार्रवाई के दौरान तुरंत अदा किया। निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने सख्त आदेश दिया है कि यदि बकाया सम्पति कर जमा कराने में आनाकानी की गई तो सीलबंदी और कुर्की की कार्रवाई सख्ती से की जाएगी।
जो लोग सात-आठ सालों से सम्पत्तिकर का लाखों रुपए दबा कर रखे हुए थे, वे अब एक झटके में भुगतान करने के लिए मजबूर हुए हैं। जोन 6 की टीम ने संजय नगर बकरा मार्केट क्षेत्र में चॉकलेट फैक्ट्री की 3 दुकानें सील की। इस पर वर्ष 2018 -19 से 2023-24 तक का 1 लाख 19 हजार 464 रुपए बकाया है। टीम ने अभियानपूर्वक 140664 रुपए राजस्व वसूली की। इसी प्रकार जोन 8 की टीम ने वर्ष 2015-16 से 2023-24 तक 17 लाख 04 हजार 750 रुपए नहीं देने वाली फर्म मेसर्स यूनिवर्सल इक्यूमेंट एण्ड केमिकल सर्विस प्रोपराइटर अनिता सबलानी के संस्थान में दबिश दी तो तत्काल 2 लाख 37 हजार 930 रुपए जमा कराया। जोन-9 ने फर्म क्लब हाउस प्रोपराइटर रवि प्रेम कंस्ट्रक्शन राकेश पाण्डेय पर बकाया 13 लाख 25411 होने पर सीलबंदी की कार्रवाई की। वहीं जोन 10 की टीम ने नवभारत फ्यूज कंपनी लिमिटेड से वर्ष 2017-18 से 2023-24 तक का बकाया राजस्व वसूलने की कार्रवाई की। इसने तत्काल 10 लाख 62 हजार का भुगतान की। इस जोन की टीम ने 42 लाख 11 लाख 625 रु. की बकाया के विरुद्ध बड़े बकायेदारों ने स्थल पर ही तत्काल 14 लाख 40 हजार 594 रुपए जमा कराया।