June 24, 2025

छत्तीसगढ़ पहुंची स्क्रीनिंग कमेटी की चेयरमैन रजनी

1 min read
Share this

रायपुर। लोकसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्षा रजनी पाटिल आज सुबह राजधानी रायपुर पहुंची। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने रजनी पाटिल का प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ.चरण दास महंत सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण उपस्थित थे।