June 24, 2025

सकरेली समपार फाटक मरम्मत कार्य हेतु बंद रहेगा

1 min read
Janpatra News
Share this

बिलासपुर । रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत सक्ती-बाराद्वार स्टेशनों के मध्य किमी 646/18A-20A पर स्थित मानव सहित समपार संख्या 326 (सकरेली फाटक) को  27 जनवरी (शनिवार) को रात्रि 10 बजे से  28 जनवरी  प्रातः 10 बजे तक आवश्यक मरम्मत कार्य हेतु सड़क यातायात के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है।
उक्त समपार पर मरम्मत कार्य के दौरान सड़क यातायात के लिए वैकल्पिक मार्ग जेठा फाटक व बाराद्वार फाटक से उपलब्ध है।

*रैक के अभाव में जेड़ी आज रद्द*

दक्षिण पूर्व रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार लिंक रैक के अभाव के कारण  26 जनवरी  को झारसुगुड़ा से छूटने वाली गाड़ी संख्या 08862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।