June 24, 2025

5 लाख के ईनामी नक्सली के साथ 2 नक्सली गिरफ्तार

1 min read
Share this

सुकमा। फूलबगड़ी थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बुरदापारा के जंगल से एक 5 लाख ईनामी पामेड़ एरिया कमेटी अंतर्गत जनताना सरकार अध्यक्ष, एसीएम के पद पर सक्रिय नक्सली वंजाम हिड़मा एवं थाना भेजी क्षेत्र अंर्तगत ग्राम जग्गावरम के जंगल से एक नक्सली कवासी पाण्डू 1 नक्सली को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियों के कब्जे से विस्फोटक सामाग्री भी बरामद की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बुरदापारा के जंगल से नक्सली संगठन में पामेड़ एरिया कमेटी अंतर्गत जनताना सरकार अध्यक्ष, एसीएम के पद पर सक्रिय 5 लाख ईनामी वंजाम हिड़मा निवासी रासापल्ली के कब्जे से विस्फोटक सामग्री 1 नग टिफिन बम वजनी लगभग 5 किलोग्राम, 3 नग जिलेटीन रॉड, 5 नग डेटोनेटर, लगभग 10 फीट कोर्डेक्स वायर, लगभग 50 मीटर इलेक्ट्रिक वायर, मेडिसिन व अन्य सामाग्री बरामद कर थाना फूलबगड़ी में अपराध दर्ज कर कार्यवाही उपरांत आज न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
वहीं एक अन्य मामले में थाना भेजी अंर्तगत ग्राम जग्गावरम के जंगल से एक नक्सली कवासी पाण्डू पिता स्व. हिंगा निवासी ग्राम जग्गावरम थाना भेजी नक्सलियों के डब्बाकोंटा पंचायत अन्तर्गत कृषि शाखा अध्यक्ष को गिरफ्तार किया है। जिसे थाना लाकर नक्सल रिकार्ड जांच करने पर थाना भेजी क्षेत्रान्तर्गत 12 जनवरी 2022 को कोलईगुड़ा कैम्प निर्माण के दौरान ड्यूटी में तैनात सुरक्षा बलों को जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने की घटना में अन्य नक्सली सदस्यों के साथ सम्मिलित था। घटना के संबंध मे थाना भेजी में अपराध क्रमांक 01/2022 धारा 147, 148, 149, 120 (बी) 307 भादवि. 25, 27 आर्म्स एक्ट 3, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम प्रकरण पूर्व से पंजीबद्ध है। गिरफ्तार नक्सली के निशानदेही पर जग्गावरम के जंगल में छुपाकर रखे गए 5 नग एसएलआर रायफल के जिंदा राउण्ड, 4 नग डेटोनेटर, 5 मीटर कोर्डेक्स वायर, 3 नग जिलेटिन राड, 2 नग टिफिन डब्बा बरामद किया गया। जिसे आज न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया।