June 24, 2025

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सौरभ सागर द्वार का किया लोकार्पण

1 min read
Share this

जशपुर। दीक्षा उपरांत जैन आचार्य सौरभ के 28 वर्षों पश्चात वर्ष 2012 में जशपुर आगमन के समय उनके द्वारा प्रवेश द्वार की रखी गई थी नींव।जैन धर्म के संत सौरभ सागर के नाम पर निर्मित इस प्रवेश द्वार का लोकार्पण  मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किया।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार जशपुर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का स्थानीय हैलीपेड में पर सभी वर्गों के द्वारा आत्मिय स्वागत किया गया। पूर्व राज्यसभा सांसद श्री रणविजय सिंह जूदेव पूर्व सांसद राज्यसभा, पूर्व अध्यक्ष खादी ग्रामोद्योग कृष्ण कुमार राय जी, विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनि भगत विधायक पत्थलगांव, श्रीमती गोमती साय,जिला अध्यक्ष श्री सुनील गुप्ता,आईजी सरगुजा श्री अंकित गर्ग,कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी.रविशंकर सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर मुख्यमंत्री का आत्मिय स्वागत किया।