June 24, 2025

नगरीय निकायों के 1200 से अधिक मनोनीत पार्षदों की सेवाएं समाप्त

1 min read
Share this

रायपुर। नगरीय निकायों के 1200 से अधिक एल्डरमैन (मनोनीत पार्षद) की सेवाएं तत्काल प्रभाव से खत्म कर दिया गया है। इस आशय के आदेश नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव डा. अय्याज एफ तम्बोली ने जारी किए। बताया जाता कि नगर पालिका निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में कांग्रेस सरकार ने पार्टी के नेताओं को एल्डरमैन नियुक्त किया था। करीब दो साल पहले ये नियुक्तियां हुई थी। अब इन नियुक्तियों को खत्म कर दिया गया है। कहा जा रहा है कि नगरीय निकाय चुनाव होने के बाद भाजपा सरकार नए सिरे से नियुक्तियां करेगी।