November 29, 2026

रायपुर में 9 महीने से बंद है नए एलपीजी कनेक्शन , सैकड़ों आवेदक है इंतजार में

1 min read
Share this

रायपुर। रायपुर में नया घरेलू एलपीजी कनेक्शन लेने की कोशिश कर रहे सैकड़ों लोग करीब नौ महीने से इंतजार में हैं। बाजार और गोदामों में सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक बताया जा रहा है, फिर भी नए कनेक्शन जारी नहीं हो रहे। रायपुर के खाद्य नियंत्रक भूपेंद्र मिश्रा के मुताबिक नया कनेक्शन देना अब तक शुरू नहीं हुआ है और इस बारे में शासन स्तर से कोई आदेश नहीं आया है। इसका सबसे ज्यादा असर छात्रों, नौकरीपेशा युवाओं और किरायेदारों पर पड़ रहा है।
आवेदकों का कहना है कि एजेंसियां कनेक्शन जारी करने में असमर्थता जता रही हैं। वहीं लेकिन लंबित आवेदनों की सटीक संख्या फिलहाल सामने नहीं आई है। खाद्य नियंत्रक भूपेंद्र मिश्रा ने बताया कि नए कनेक्शन देने की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। उनके अनुसार शासन स्तर से इसे लेकर कोई आदेश नहीं आया है। यानी कनेक्शन कब से दोबारा शुरू होंगे, इस पर अभी कोई स्पष्टता नहीं है। लेकिन इसका संबंध अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध के असर से जोड़ा गया है, जिससे घरेलू गैस आपूर्ति और नए कनेक्शन की प्रक्रिया प्रभावित बताई जा रही है। हालांकि रायपुर में नए कनेक्शन रुकने के सटीक कारण पर प्रशासन या तेल कंपनियों की ओर से आधिकारिक स्पष्टीकरण उपलब्ध नहीं है।

This will close in 0 seconds