नारायणी बहुभाषी संग्रहालय चीनी भाषा के समाचार पत्र से समृद्ध हुआ

1 min read
Share this

रायपुर। नारायणी बहुभाषी संग्रहालय में चीनी भाषा में प्रकाशित होने वाले सबसे पुराने समाचार पत्र की उपलब्धता के साथ ही कह सकतें हैं कि यह संग्रहालय अब चीनी भाषा के समाचार पत्र से समृद्ध हो गया है।

यह जानकारी नारायणी सेवा संस्थान के राजेन्द्र ओझा ने दी। उन्होने कहा कि कुशलपूर्वक स्थित नारायणी संग्रहालय चीनी भाषा के समाचार पत्र से समृद्ध हुआ।चीन से प्रकाशित होने वाला “सिंग ताओ डेली” हॉन्ग कॉन्ग का चीनी भाषा का संभवतया सबसे पुराना समाचार पत्र है। 1 अगस्त 1938 से प्रकाशित इस समाचार पत्र का 24 नवंबर 2026 ( 16 अक्टूबर : चंद्र कैलेंडर में बिंगवु वर्ष ) का अंक 30096 वां अंक है।

52 पेज के इस समाचार पत्र की कीमत 12 युआन है और खास बात यह भी है कि इसकी पृष्ठ संख्या बाएं से दाहिने की तरफ लिखी गई है, लेकिन समाचार पत्र को देखने से ऐसा लगता है कि इसे पढ़ा तो दाहिने से बाएं की तरफ ही है। ओझा ने बताया कि श्री शीलकांत पाठक और श्रीमती अर्चना पाठक पिछले दिनों हॉन्ग कॉन्ग की यात्रा पर थे और वहां से हमारे संग्रहालय के लिए यह उपहार लेकर आए। जिसे संग्रहालय में रखा गया।

 

 

 

This will close in 0 seconds