November 25, 2026

पीएम के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र से छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष मिश्रा ने नई दिल्ली में की सौजन्य भेंट

1 min read
Share this
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्र से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर गणेश शंकर मिश्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के विजन के अनुरूप मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में संचालित प्रमुख विकास योजनाओं एवं नीतिगत पहलों की जानकारी दी। मिश्रा ने विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों तथा प्रदेश के समग्र, समावेशी एवं सतत विकास के लिए उठाए जा रहे महत्वपूर्ण कदमों से मिश्र को अवगत कराया।

This will close in 0 seconds