आजाद चौक में नये जीर्णोद्धारित सिटी बस स्टाप लोकार्पित, ब्राम्हणपारा वार्ड में 15 लाख के रोड नाली पुलिया का हुआ भूमिपूजन
1 min read
Share this
00 विधायक सोनी, महापौर मीनल व सभापति राठौड ने दी सौगात
रायपुर। ब्राम्हणपारा वार्ड कमांक 43 क्षेत्र में विभिन्न स्थानो पर जनहित में जनसुविधा हेतु नाली रोड पुलिया आदि के नवीन विकास कार्यों का लगभग 15 लाख रू. की स्वीकृत लागत से आजाद चौक ब्राम्हणपारा के समीप पहुंचकर विधायक सुनील सोनी ने महापौर श्रीमती मीनल चौबे और सभापति श्री सूर्यकांत राठौड की उपस्थिति में श्रीफल फोडकर एवं कुदाल चलाकर भूमिपूजन किया।
सोनी ने नगर निगम जोन 4 अंतर्गत ब्राम्हणपारा वार्ड क्षेत्र में अधोसंरचना मद से आजाद चौक गार्डन के पास नाली पुलिया निर्माण कार्य 4 लाख 14 हजार रू. में आजाद चौक गार्डन एवं हनुमान मंदिर के पास रोड पुलिया निर्माण मरम्मत कार्य नाली निर्माण कार्य 7 लाख रू. में ब्राम्हणपारा वार्ड अंतर्गत गौरा गौरी चौरा ढीमर पारा कंकाली तालाब के पास विधायक निधि से 4 लाख की लागत से नये स्वीकृत विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।
विधायक सोनी ने आजाद चौक ब्राम्हणपारा में 2 लाख 30 हजार रू. की लागत से नवीन जीर्णोद्धारित स्वरूप में सिटी बस स्टाप का लोकार्पण कर बस यात्रियो एवं नागरिको को शानदार सौगात दी। सोनी ने भूमिपूजन करते हुए नये स्वीकृत विकास कार्यों को तत्काल प्रारंभ करवाकर तय समय सीमा के भीतर सतत मॉनिटरिंग करते हुए उच्च स्तरीय गुणवत्ता सहित प्राथमिकता से ेपूर्ण करवाना सुनिश्चित करने नगर निगम जोन 4 जोन कमिश्नर डॉ. दिव्या चंद्रवंशी एवं कार्यपालन अभियंता शेखर सिंह को निर्देशित किया। ब्राम्हणपारा वार्ड पार्षद अजय साहू ने इसके लिए विधायक सुनील सोनी और महापौर श्री मीनल चौबे एवं सभापति श्री सूर्यकांत राठौड को धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर नगर निगम लोककर्म विभाग अध्यक्ष दीपक जायसवाल, जोन 4 जोन अध्यक्ष मुरली शर्मा, ब्राम्हणपारा वार्ड क्रमांक 43 के पार्षद अजय साहू, रायपुर शहर जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, पूर्व पार्षद प्रेम बिरनानी, सुनील वांदरे, सामाजिक कार्यकर्ता केके अवधिया,संजय सोनी, जोन 4 जोन कमिश्नर डॉ. दिव्या चंद्रवंशी, कार्यपालन अभियंता श्री शेखर सिंह के अलावा जोन 4 के संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।

