विधायक पुरंदर ने कार्यालय से हटाया अपने सहायक शिवा मिश्रा को
1 min read
Share this
रायपुर। उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरंदर मिश्रा ने अपने कार्यालय से जुड़े सहायक शिवा मिश्रा को कार्यमुक्त कर दिया है। इस संबंध में विधायक कार्यालय की ओर से आधिकारिक सूचना जारी की गई है। जारी सूचना के मुताबिक, अब शिवा मिश्रा का विधायक पुरंदर मिश्रा के कार्यालय से किसी भी तरह का आधिकारिक संबंध नहीं रहेगा। इस फैसले के बाद विधायक कार्यालय में शिवा मिश्रा की भूमिका समाप्त हो गई है। इसका मतलब है कि अब वे विधायक कार्यालय की ओर से होने वाले आधिकारिक कार्यों और जिम्मेदारियों का निर्वहन नहीं करेंगे। विधायक कार्यालय से जुड़े कामकाज में उनकी भूमिका समाप्त कर दी गई है।
विधायक के इस निर्णय की जानकारी सामने आने के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में इसकी चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, विधायक की ओर से जारी सूचना में सहायक को हटाए जाने के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं की गई है। ऐसे में यह फैसला क्यों लिया गया, इसे लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है।

