Home Page Popup

कलेक्टर ने धान उपार्जन केंद्र में किया धान खरीदी का श्रीगणेश

1 min read
Share this

रायपुर। शासन के आदेश के परिपालन में आज समूचे सूबे में धान खरीदी शुरू हो गई। रायपुर जिले में कलेक्टर गौरव सिंह जोरा धान उपार्जन केंद्र पहुंचकर ने पूजा-अर्चना कर किया धान खरीदी का शुभारंभ किया। इसके अलावा कलेक्टर गौरव सिंह ने चंदखुरी, आरंग में धान उपार्जन केंद्र में धान खरीदी का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की घोषणा के अनुरूप आज 15 नवंबर से रायपुर जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत हो गई है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने जोरा स्थित धान उपार्जन केंद्र पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और धान खरीदी का शुभारंभ किया।धान खरीदी को लेकर किसानों में उत्साह, उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई है।आरंग के नगपुरा धान उपार्जन केंद्र में पूजा-अर्चना के साथ धान खरीदी का शुभारंभ, किसानों में दिखा उत्साह।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित रायपुर के उपाध्यक्ष श्री अभिनेष कश्यप एवं नगर पंचायत चंदखुरी के अध्यक्ष श्री प्रतीक बैस ने विधिवत पूजा-अर्चना कर धान खरीदी की शुरुआत की। कलेक्टर ने नमी मापक यंत्र से धान की नमी जांची तथा धान का तौल भी किया।

धान खरीदी को लेकर किसानों में उत्साह देखा गया। उपार्जन केंद्र में किसानों की सुविधा के लिए पेयजल, छाया, बैठने सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री कीर्तिमान सिंह राठौर, एसडीएम श्री रवि सिंह, डीसीसीबी श्री भूपेश चंद्रवंशी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी एवं किसान उपस्थित रहे।

मुंरेठी धान उपार्जन केंद्र, आरंग में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने पूजा-अर्चना कर किया धान खरीदी का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की घोषणा के अनुरूप आज 15 नवंबर से रायपुर जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत हो गई है।धान खरीदी को लेकर किसानों में उत्साह, उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई है।