Home Page Popup
November 12, 2026

चार दिन चलने वाले छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से

1 min read
Share this

रायपुर। छत्तीसगढ़ की षष्ठम विधानसभा का ग्यारहवां सत्र 14 दिसंबर 2026 से प्रारंभ होगा जो 17 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान चार बैठकें आयोजित की जाएंगी। विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यह सत्र सोमवार 14 दिसंबर से प्रारंभ होकर 17 दिसंबर तक चलेगा। सत्र के दौरान वित्तीय कार्यों के साथ अन्य शासकीय कार्य भी संपादित किए जाएंगे।