बिलासपुर-छपरा-बिलासपुर के मध्य 2-2 फेरे के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन
1 min read
Share this
*यात्रियों को दीपावली और छठ पूजा त्यौहार के दौरान मिलेगी कंफर्म बर्थ के साथ आरामदायक यात्रा सुविधा*
बिलासपुर /रायपुर।दीपावली और छठ पूजा त्यौहार के दौरान यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये उन्हें कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु बिलासपुर-छपरा-बिलासपुर के मध्य 02-02 फेरों के लिए पूजा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है ।
गाड़ी संख्या 08255 बिलासपुर-छपरा पूजा स्पेशल ट्रेन बिलासपुर से प्रत्येक शनिवार दिनाँक 14 एवं 21 नवम्बर 2026 को चलेगी इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08256 छपरा-बिलासपुर पूजा स्पेशल ट्रेन छपरा से प्रत्येक रविवार दिनाँक 15 एवं 22 नवम्बर 2026 को चलेगी ।इस गाड़ी का वाणिज्यिक ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल एवं उमरिया स्टेशनों में दिया गया है |
*गाडी की समय सारिणी –*
*गाड़ी संख्या 08255 बिलासपुर-छपरा पूजा स्पेशल ट्रेन बिलासपुर से प्रत्येक शनिवार दिनाँक 14 एवं 21 नवम्बर 2026 को 18.00 बजे रवाना होगी तथा पेंड्रारोड स्टेशन आगमन 19.32 बजे, प्रस्थान 19.34 बजे, अनूपपुर स्टेशन आगमन 20.32 बजे, प्रस्थान 20.37 बजे, शहडोल स्टेशन आगमन 21.19 बजे, प्रस्थान 21.24 बजे, उमरिया स्टेशन आगमन 22.17 बजे, प्रस्थान 22.19 बजे मार्ग के ठहराव वाले अन्य मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुये दूसरे दिन रविवार को 14.40 बजे छपरा स्टेशन पहुंचेगी ।
*इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08256 छपरा-बिलासपुर पूजा स्पेशल ट्रेन छपरा से प्रत्येक रविवार दिनाँक 15 एवं 22 नवम्बर 2026 को 17.25 बजे रवाना होगी तथा मार्ग के अन्य मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुये दूसरे दिन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के ठहराव वाले उमरिया स्टेशन आगमन 09.09 बजे, प्रस्थान 09.11 बजे, शहडोल स्टेशन आगमन 10.03 बजे, प्रस्थान 10.08 बजे, अनूपपुर स्टेशन आगमन 11.05 बजे, प्रस्थान 11.10 बजे, पेंड्रारोड स्टेशन 12.03 बजे, प्रस्थान 12.05 बजे होते हुये 15.00 बजे बिलासपुर स्टेशन पहुंचेगी ।
*गाड़ी का ठहराव*
रास्ते में ये गाड़ी पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, वाराणसी, जौनपुर, औड़िहार, गाजीपुर सिटी , बलिया स्टेशनों में ठहराव के साथ चलेगी ।
*कोच संरचना -* इस स्पेशल ट्रेन में 01 पावरकार, 01 एसएलआरडी, 04 जनरल, 07 स्लीपर, 04 एसी-III, 02 एसी-II, 02 एसी-III इकॉनमी कोच सहित कुल 21 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी ।
यात्रीगण कृपया यात्रा से पूर्व ट्रेन के संचालन दिवस एवं समय-सारिणी व ठहराव की विस्तृत जानकारी रेलवे की अधिकृत वेबसाइट, NTES/रेलवन ऐप से प्राप्त कर तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें |

