October 19, 2026

महाराष्‍ट्र मंडल परिसर में मंलवार को रावण दहन

1 min read
Share this

रायपुर। महाराष्‍ट्र मंडल परिसर में मंगलवार को शाम सात बजे विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर परंपरानुसार मंडल के वरिष्‍ठतम सभासद 10 फीट के दशानन के पुतले का दहन करेंगे। हर वर्ष की तरह रंगीन आतिशबाजी कार्यक्रम का आकर्षण होंगी। अध्‍यक्ष अजय मधुकर काले ने मंडल के कार्यकारिणी सदस्‍यों, विभिन्‍न समितियों के पदाधिकारियों सहित सभासदों से दशहरा उत्‍सव में शामिल होने का आग्रह किया है। बताते चलें कि सखी निवासी की कामकाजी महिलाएं, दिव्‍यांग बालिका विकास गृह की विशेष बच्चियों सहित महाराष्‍ट्र मंडल का समूचा स्‍टाफ भी इस उत्‍सव में स्‍वस्‍फूर्त शामिल होता हैं।