September 26, 2026

महाराष्‍ट्र मंडल में आईएएस अफसर रीना कंगाले ने की श्रीगणेश की पूजा

1 min read
Share this

रायपुर। महाराष्‍ट्र मंडल गणेशोत्‍सव में मुख्‍य लॉबी में प्रतिष्ठित श्रीगणेश की पूजा आईएएस अफसर रीना बाबा साहब कंगाले ने सपरिवार की। दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र नागपुर के तत्वावधान में मंडल के संत ज्ञानेश्‍वर सभागृह के कुमुदिनी वरवंडकर रंगमंच पर मराठी फिल्‍म सितारों से सुसज्जित सुप्रसिद्ध नाटक ‘आता थाबावचं कसं’ में मुख्‍य अतिथि रीना कंगाले ने महाराष्‍ट्र मंडल के इस भव्‍य आयोजन की जमकर प्रशंसा की और कहा कि हम भी सौभाग्‍यशाली है कि मंडल के सभागृह में हमें इतना जबर्दस्‍त नाटक देखने को मिल रहा है।

इससे पहले खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, वाणिज्यिक कर (आबकारी ) विभाग की सचिव रीना कंगाले का मंडल अध्‍यक्ष अजय मधुकर काले, उपाध्‍यक्ष गीता दलाल और सचिव चेतन गोविंद दंडवते ने रीना कंगाले का सूत, शाल, श्रीफल से सम्‍मान किया। बताते चलें कि गत कई वर्षों से रीना कंगाले महाराष्‍ट्र मंडल गणेशोत्‍सव में किसी एक दिन श्रीगणेश के समक्ष अपनी उपस्थित जरूर देती हैं।