इस्कॉन मंदिर टाटीबंध में तीन दिवसीय जन्माष्टमी महा-महोत्सव 3 सितम्बर से
1 min read
Share this
रायपुर। इस्कॉन मंदिर टाटीबंध, रायपुर (छ.ग.) (श्री श्री राधारास बिहारी जी का मंदिर) में 3 सितम्बर से 5 सितम्बर 2026 तक तीन दिवसीय जन्माष्टमी महा-महोत्सव मनाने के लिए इस्कॉन मंदिर टाटीबंध, रायपुर के अध्यक्ष एच.एच. सिद्धार्थ स्वामी एवं फेस्टीवल कमेटी के चेयरमेन श्री राजेश अग्रवाल और वाइस चेयरमेन श्री शुभम सिंघल की अध्य़क्षता में मीटिंग का आयोजन मंदिर प्रांगण में किया गया।
पूरे कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है।
समिति इस प्रकार है:-
(1) वित्त व्यवस्था समिति – तमाल प्रभु, जर्नादन प्रभु, माधवचार्य प्रभू जी, पंकज मिश्रा, पवन सचदेवा, राजेश किंगर।
(2) मीडिया प्रभारी – श्री शुभम सिंघल, श्री दिलीप केडिया, श्री राजेन्द्र पारख।
(3) टेंट, लाईट एवं फूल व्यवस्था समिति – श्री पवन सचदेवा।
(4) प्रसादम व्यवस्था समिति – श्री राजेश किंगर, श्री विकास मोदी।
(5) दर्शन व्यवस्था समिति- श्री पंकज मिश्रा, दिलीप केडिया, राजेन्द्र पारख।
(6) पार्किंग एवं प्रशासनिक व्यवस्था समिति – श्री शुभम सिंघल एवं श्री जनार्दन प्रभु।
(7) मंच व्यवस्था समिति – श्री पवन सचदेव, दिलीप केडिया एवं श्री राजेन्द्र पारख।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए इस्कॉन मंदिर रायपुर के मीडिया प्रभारी श्री दिलीप केडिया एवं राजेन्द्र पारख ने बताया कि गत वर्ष की अपार सफलता को देखते हुए इस वर्ष भी जन्माष्टमी के लिए भव्य व्यवस्था की जा रही है, तीन दिवसीय कार्यक्रम नए मंदिर प्रांगण में मनाया जाएगा। आज की मीटिंग में प्रमुख रूप से राजेश किंगर, पवन सचदेवा, जनार्दन प्रभु, तमाल प्रभु, पंकज मिश्रा, मंदिर के भक्तगण बड़ी संख्या मंे उपस्थित थे।
तीन दिवसीय कार्यक्रम का विवरण इस प्रकार हैः-
प्रतियोगितायें-
ऽ भक्ति श्लोक वाचन प्रतियोगिता
ऽ भक्ति चित्रांकन कला प्रतियोगिता
ऽ भक्ति पुष्प हार समर्पण प्रतियोगिता
ऽ भक्ति भजन गायन प्रतियोगिता
(एकल/समूह)
ऽ बाल भक्ति वेशभूषा
(केवल 3-6 वर्ष के बालक बालिकाओ के लिए)
3 सितम्बर 2026 दिन गुरुवार को भक्ति नृत्य समूह प्रतियोगिता (बाल उत्वस) प्रातः 9ः00 बजे से मंदिर प्रांगण में होगा।
प्रत्येक प्रतियोगिता 3 स्तर पर आयोजित है-
सब जूनियर – 5-10 वर्ष
जूनियर – 11-17 वर्ष
सीनियर – 18-25 वर्ष
एकल प्रतिभागीय पंजीयन शुल्क 100/-
समूह प्रतिभागी शुल्क 300/- प्रति समूह
सम्पर्कः- कृष्णराधिका सखी देवी दासी – मोबा. 9981270180
जया देवी दासी – मोबा. 9630072716
हरी प्रिया देवी दासी – मोबा. 7000729486
4 सितम्बर 2026 दिन शुक्रवार को संध्या 7ः00 बजे से रात्रि 9ः00 बजे तक इस्कॉन मायापुर के मृदंगा कीर्तन गुप द्वारा भजन कीर्तन
जन्माष्टमी महा महोत्सव (दूसरा दिन)
4 सितंबर 2026, शुक्रवार
मंगल आरती – सुबह 4.30 बजे
तुलसी आरती – सुबह 5.00 बजे
गुरु पूजा – सुबह 7.30 बजे
श्रृंगार दर्शन – सुबह 8.30 बजे
धूप आरती – सुबह 8.30 बजे
श्री कृष्ण बाललीला गुणगान – सुबह 9.30 से 10.30 बजे तक
(परम पूज्य सिद्धार्थ स्वामी जी द्वारा )
भजन कीर्तन – सुबह 10.30 से 12.30 बजे तक
राजभोग अर्पण – दोपहर 12ः00 बजे
राजभोग आरती – दोपहर 12ः30 बजे
उस्थापन आरती – संध्या 4.15 बजे
श्री कृष्ण पुष्पांजलि एवं श्री रवि प्रकाश कथक आर्टिस्ट द्वारा कत्थक डांस संध्या 5 बजे से 7 बजे तक
संध्या आरती – संध्या 7.00 बजे
प्रसाद वितरण – सुबह 10 बजे रात्रि 2 बजे तक
महाभिषेकम – रात्रि 9.00 बजे से 11.30 बजे तक
छप्पन भोग अर्पण – रात्रि 12.00 बजे
म्हाआरती – रात्रि 12.15 बजे
श्री रवि प्रकाश कथक आर्टिस्ट द्वारा कत्थक डांस
संध्या 5 बजे से 7 बजे तक
नोट
ऽ संध्या 7.00 बजे से प्रति घंटा आरती ।
ऽ हरिनाम संकीर्तन प्रातः 11 बजे से चलता रहेगा।
ऽ सुबह 9.00 बजे से रात्रि 2.00 बजे तक दर्शन।
व्यासपूजा महा महोत्सव (तीसरा दिन )
5 सितंबर 2026, शनिवार
मंगल आरती – सुबह 4.30 बजे
तुलसी आरती – सुबह 5.00 बजे
गुरु पूजा – सुबह 7.30 बजे
श्रृंगार दर्शन – सुबह 8.30 बजे
धूप आरती – सुबह 9.00 बजे
श्रील प्रभुपाद गुणगान – सुबह 9.30 से 11.00 बजे तक
श्रील प्रभुपाद महाभिषेक – सुबह 11.00 से 12.00 बजे तक
राजभोग अर्पण – दोपहर 12.00 बजे
राजभोग आरती – दोपहर 12.30 बजे
प्रसादम् – दोपहर 1.00 बजे से
उस्थापन आरती – संध्या 4.15 बजे
संध्या आरती – संध्या 7.00 बजे
शयन आरती – रात्रि 8.30 बजे
इस्कॉन मंदिर रायपुर के अध्यक्ष एच.एच. सिद्धार्थ स्वामी ने सभी भक्तजनों से उपरोक्त सभी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर राधारानी आशीर्वाद प्राप्त करें।
