भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत

1 min read
Share this

लातेहार(झारखंड)। जब पूरा देश आजादी का जश्न में डूबा हुआ है उसी समय शनिवार की शाम को झारखंड सूबे के लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र डेढ़टंगवा घाटी से जो खबर सामने आई उसने सभी को झकझोर के रख दिया और पूरे क्षेत्र का माहौल गमगीन हो गया। तेज गति से जा रहा अनियंत्रित कंटेनर ने पहले एक बाइक को अपनी चपेट में लिया और उसके बाद आटो को जिसमें  10 लोगों की मौत हो गई। 7 लोगों की घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया जबकि 3 लोगों की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।

प्राप्त समाचारों के अनुसार कंटेनर लोहरदगा से चंदवा की ओर आ रहा था। इसी दौरान यह हादसा हुआ। घटना के प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि चंदवा की ओर से एक ऑटो और बाइक सवार लोहरदगा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कंटेनर ने टक्कर मार दी। जिसके बाद बाइक और ऑटो कंटेनर के नीचे दब गए। इससे छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं।डेटटंगवा घाटी में सामने से आ रहे कंटेनर ने पहले बाइक को टक्कर मारी। इसके बाद कंटेनर टेंपो से जा टकराया। हादसे के बाद बाइक और टेंपो पूरी तरह कंटेनर के नीचे दब गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, बाइक पर एक महिला, एक पुरुष और एक बच्चा सवार थे। इनमें महिला और बच्चे की मौत हो गई है। बताया जाता है कि आटो में सात लोग सवार थे, जिनमें चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। घटना की सूचना मिलते ही चंदवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

दुर्घटना की भीषणता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कंटेनर के नीचे ऑटो इस कदर दब गया कि उसका पूरा ढांचा चकनाचूर हो गया। और उसमें सवार लोगों के शव उसके बुरी तरह क्षतिग्रस्त ढांचे के अंदर फंसे हुए हैं और उन्हें निकालने के लिए पुलिस व बचाव दल को भारी मशक्कत करनी पड़ रही है प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भयावह था कि आसपास मौजूद लोगों के होश उड़ गए। देखते ही देखते सड़क पर अफरा-तफरी मच गई।

ग्रामीण तत्काल घटनास्थल की ओर दौड़े और अपने स्तर से बचाव कार्य शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस, एंबुलेंस और प्रशासनिक अमला भी मौके पर पहुंच गया। ऑटो का ढांचा पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण उसमें फंसे लोगों को निकालना चुनौती बना हुआ है। क्रेन की मदद से कंटेनर को हटाने और उसके नीचे दबे आटो तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। एक-एक शव को निकालने में काफी सावधानी और समय लग रहा है। घटनास्थल का दृश्य इतना विचलित करने वाला है कि वहां मौजूद लोगों की आंखों के सामने हादसे की भयावहता साफ दिखाई दे रही है।

हादसे में छोटे बच्चों के भी ऑटो में सवार होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक मृतकों की निश्चित संख्या और उनकी पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी थी। बचाव कार्य पूरा होने और ऑटो के अंदर फंसे सभी लोगों को बाहर निकाले जाने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

दुर्घटना के बाद लोहरदगा-चंदवा मुख्य मार्ग पर वाहनों का परिचालन बाधित हो गया। कंटेनर और क्षतिग्रस्त आटो सड़क के किनारे हादसे की भयावह कहानी सुना रहे थे। सड़क पर मलबा और क्षतिग्रस्त सामान बिखरा पड़ा था। पुलिस ने मौके पर व्यवस्था संभाला।

 

This will close in 0 seconds