November 28, 2026

तिपहिया स्कूटी से दिव्यांगजनों के आवागमन होगा आसान, जीवन स्तर में होगा सुधार : डिप्टी सीएम अरुण साव

1 min read
Share this

*उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 11 दिव्यांगजनों को प्रदान की तिपहिया स्कूटी, बढ़ेगी आत्मनिर्भरता*

*उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सर्प मित्रों को सुरक्षा किट का किया वितरण, कहा- सुरक्षित तरीके से करेंगे सेवा कार्य*

लोरमी। उप मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक श्री अरुण साव ने आज लोरमी के मानस मंच में 11 दिव्यांगजनों को तिपहिया स्कूटी का वितरण किया। समारोह में श्री साव ने कहा कि, स्कूटी मिलने से दिव्यांगजनों का आवागमन आसान होगा। वे अपने जरूरी काम अधिक सुविधापूर्वक कर सकेंगे।

श्री साव ने कहा कि, दिव्यांगजनों को बेहतर सुविधाएं देना साय सरकार की प्राथमिकता है। उन्हें सम्मान के साथ आत्मनिर्भर जीवन जीने के अवसर मिलें, इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। तिपहिया स्कूटी उनके लिए आगे बढ़ने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि लोरमी क्षेत्र के 11 दिव्यांग भाई-बहनों को आज यह सुविधा मिली है। इससे उन्हें अपने काम के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। वे आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार और समाज के विकास में योगदान देंगे। श्री साव ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद कर उन्हें आत्मनिर्भर बनते देखना खुशी की बात है। उन्होंने सभी दिव्यांगजनों को तिपहिया स्कूटी मिलने पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

*सर्प मित्र को सुरक्षा किट प्रदान की*

डिप्टी सीएम श्री साव ने इस अवसर पर सर्प मित्र सुरेश यादव और प्रदीप निषाद को भी सर्प रेस्क्यू के लिए सुरक्षा किट प्रदान की। इससे वे सुरक्षित तरीके से अपने सेवा कार्य को आगे बढ़ा सकेंगे।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री सुजीत वर्मा जी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती वर्षा सिंह जी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री दीनानाथ केशरवानी जी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रत्ना काटले जी, श्री कोमलगिरी गोस्वामी जी, श्री राजेंद्र साहू जी, डॉ अशोक जायसवाल जी, श्रीमती महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अंजना दास जी, भाजपा जिला महामंत्री श्री गुरमीत सलूजा जी, श्री धनीराम यादव जी, श्री महाजन जायसवाल जी, मंडल अध्यक्ष श्री सुशील यादव जी, श्री राजेंद्र साहू जी, श्री दिनेश कश्यप जी, श्री लेखराज सिंह जी, श्री संदीप सोनी जी, श्री घनशु राजपूत जी, पार्षदगण, एल्डरमैन, पदाधिकारी एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

This will close in 0 seconds