अभा ऑनलाइन परिचय सम्मेलन के लिए अब तक 900 से अधिक पंजीयन, 22-23 अगस्त को रायपुर में होगा आयोजन
1 min readShare this
00 देश-विदेश के युवक-युवतियां ऑनलाइन देंगे परिचय, 20 अगस्त तक किया जाएगा निशुल्क पंजीयन
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन (सम्मेलन) द्वारा अखिल भारतीय ऑनलाइन परिचय सम्मेलन का आयोजन आगामी 22 एवं 23 अगस्त 2026 को रायपुर के होटल एंट्री पॉइंट, बंजारी माता मंदिर के सामने, ट्रांसपोर्ट नगर में किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ की प्रतिष्ठित वैवाहिक सामाजिक सेवा संस्था मंगल परिणय के द्वारा आयोजित यह सम्मेलन पूर्णत: नि:शुल्क होगा। अब तक 900 से अधिक तक पंजीयन प्राप्त हो चुका है जिसमें देश के साथ – साथ विदेश से भी युवक-युवतियां परिचय देने के लिए आने वाली है। पंजीयन की अंतिम तिथि 20 अगस्त है।
छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ अशोक अग्रवाल, प्रांतीय महामंत्री संजय अग्रवाल तथा मंगल परिणय की संयोजिका श्रीमती शोभा केडिया, कोरबा ने बताया कि सम्मेलन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मंगल परिणय की पूरी टीम में राजेश अग्रवाल, रायपुर, श्रीमती नीता डालमिया, मुंबई, श्रीमती रजनी डालमिया कोरबा, श्रीमती शशि अग्रवाल, श्रीमती माधुरी गोयल, सिमडेगा, झारखंड, श्रीमती दिशा अग्रवाल, जगदलपुर, युवा टीम में अंशुल अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, प्रियम अग्रवाल शामिल है। सम्मेलन के लिए अब तक 900 से अधिक युवक-युवतियों के पंजीयन प्राप्त हो चुके हैं। इनमें लगभग 500 युवक एवं 400 युवतियों ने ऑनलाइन परिचय देने के लिए अपनी सहमति प्रदान की है। आने वाले दिनों में पंजीयन की संख्या और बढऩे की संभावना है।
दो दिवसीय इस ऑनलाइन परिचय सम्मेलन के लिए होटल एंट्री पॉइंट, रायपुर में विशेष स्टूडियो तैयार किया जाएगा। रायपुर एवं आसपास के क्षेत्र के प्रतिभागी चाहें तो स्टूडियो में उपस्थित होकर अपना परिचय दे सकेंगे। वहीं देश के विभिन्न शहरों एवं विदेशों में रहने वाले प्रतिभागी अपने-अपने स्थान से जूम मीटिंग के माध्यम से ऑनलाइन परिचय देंगे। सम्मेलन को व्यवस्थित एवं सुविधाजनक बनाने के लिए प्रतिभागियों के लिए उनकी योग्यता, प्रोफेशन एवं परिस्थितियों के अनुसार अलग-अलग कैटेगरी निर्धारित की गई हैं जिसमें विदेशों में निवासरत युवक-युवतियों के लिए अलग, डॉक्टर, सीए, इंजीनियर एवं अन्य प्रोफेशनल्स,शैक्षणिक एवं प्रोफेशनल योग्यता के आधार पर अलग-अलग श्रेणियां, दिव्यांग युवक-युवतियों के लिए विशेष कैटेगरी, विधवा, विधुर एवं परित्यक्ता/परित्यक्त के लिए अलग कैटेगरी निर्धारित की गई है। इस व्यवस्था के कारण प्रतिभागियों एवं उनके परिवारों को अपनी अपेक्षाओं के अनुरूप योग्य वर-वधु की तलाश में अधिक सुविधा मिलेगी।
6 वर्षों के इस सफर में सैकड़ों परिवारों को मिला नया जीवन
मंगल परिणय पिछले 6 वर्षों से अग्रवाल समाज में नि:स्वार्थ भाव से वैवाहिक परिचय एवं परिवार समन्वय का कार्य कर रहा है। संस्था के प्रयासों से अब तक 870 से अधिक सामान्य श्रेणी के वैवाहिक संबंध सफलतापूर्वक तय हो चुके हैं तथा 200 से अधिक विशेष श्रेणी के संबंध स्थापित किए जा चुके हैं। विशेष श्रेणी के इन प्रयासों से लगभग 350 बच्चों को पुन: माता-पिता दोनों का स्नेह एवं सुरक्षित पारिवारिक वातावरण प्राप्त हुआ है।
यह आयोजन छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल के मार्गदर्शन तथा प्रमुख मार्गदर्शक एवं सलाहकार श्री दीनदयाल गोयल के संरक्षण में आयोजित किया जा रहा है। मंगल परिणय को समाज सेवा एवं वैवाहिक समन्वय के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रांतीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर अनेक सम्मान एवं पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं।
पंजीयन एवं जानकारी हेतु संपर्क
श्रीमती शोभा केडिया, कोरबा
+91 88394 40334
श्री राजेश अग्रवाल, रायपुर
+91 94252 65250
श्रीमती नीता डालमिया, मुंबई
+1 347-757-0771
श्रीमती रजनी डालमिया, बाल्को, कोरबा
+91 98274 87991
श्रीमती शशि अग्रवाल
+91 98271 04666
श्रीमती माधुरी गोयल, सिमडेगा, झारखंड
+91 96937 91402
श्रीमती दिशा अग्रवाल, जगदलपुर
+91 93404 82308
श्रीमती रीना मनोज बामलिया, बिलासपुर, छत्तीसगढ़
+91 91793 58308
श्रीमती आशा अग्रवाल
91 9755181858
आयोजकों ने अग्रवाल समाज के परिवारों से अपील की है कि विवाह योग्य युवक-युवतियों का अग्रिम पंजीयन तत्काल कराएं और इस अनूठे, नि:शुल्क एवं अखिल भारतीय परिचय सम्मेलन का लाभ उठाएं।
000

