November 23, 2026

इंद्रावती भवन में आईएएस अवनीश शरण करेंगे ध्वजारोहण

1 min read
Share this

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभागाध्यक्ष कार्यालय, इंद्रावती भवन प्रांगण में ध्वजारोहण कार्यक्रम संबंधी परिपत्र जारी किया है। जारी निर्देशानुसार, 15 अगस्त 2026 को प्रात: 8:00 बजे नगर तथा ग्राम निवेश के आयुक्त एवं गृह निर्माण मंडल के अतिरिक्त प्रभार आयुक्त श्री अवनीश कुमार शरण द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने समस्त विभागाध्यक्षों को अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समारोह में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया है।

This will close in 0 seconds