November 22, 2026

देवी देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला पन्नालाल 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजे गए जेल

1 min read
Share this

रायपुर। सोशल मीडिया पर हिंदू देवी देवी-देवताओं पर टिप्पणी करने वाले क्रिश्चियन फोरम के पदाधिकारी अरुण पन्नालाल को सीजेएम कोर्ट ने शनिवार को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है, वे 21 अगस्त तक जेल में रहेंगे। पन्नालाल ने जमानत याचिका भी दायर की थी जो खारिज कर दी गई।
सोशल मीडिया पर हिंदू देवी देवी-देवताओं पर टिप्पणी करने के बाद भाजपा के प्रवक्ता अमित चिमनानी ने क्रिश्चियन फोरम के पदाधिकारी अरुण पन्नालाल की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सिविल लाईन थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हिन्दू देवी-देवताओं को लेकर की गई टिप्पणी पर नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और अरूण पन्नालाल को गिरफ्तार कर ले गई और आज कोर्ट में पेश किया जहां विशेष न्यायाधीश ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने के निर्देश दिए।

This will close in 0 seconds