November 21, 2026

खेती की लागत अध्ययन योजना के अतर्गत दो दिवसीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

1 min read
Share this

रायपुर। आर्थिक एवं सांख्यिकी निदेशालय (डीईएस), कृषि, सहकारिता एवं कृषि कल्याण विभाग, कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा ’’भारत में प्रमुख फसलों की खेती के लागत अध्ययन की समग्र योजना (सी.एस.स्कीम)’’ के अतंर्गत संचालनालय अनुसंधान सेवाएं, इं.गाँ.कृ.वि., रायपुर केंद्र में दिनांक 6 एवं 7 अगस्त को दो दिवसीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यशाला का उद्घाटन संचालक अनुसंधान सेवाएं डाॅ विवके कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में योजना के मानद निर्देशक डाॅ. प्रवीण कुमार वर्मा एवं प्रक्षेत्र अधिकारी डाॅ. मुकेश कुमार सेठ की उपस्थिति में योजना में कार्यरत 24 कर्मचारियो को खेती की लागत संबंधी आँकड़े एकत्रण की कार्यशाला संपन्न हुआ।

यह कार्यक्रम खेती की लागत योजना में कार्यरत 15 क्षेत्रीय अमलों के अन्वेषकों हेतु उनके कौशल विकास एवं सुचारू जानकारी एकत्रण हेतु आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण का समापन आज दिनाँक 07.08.2026 को डाॅ. धनंजय शर्मा, सह-संचालक अनुसंधान, डाॅ. हेमंत पाणीग्राही सह-प्राध्यापक एवं डाॅ. दीप्ती पटेल सह-प्राध्यापक, फल विज्ञान की उपस्थिती में प्रमाण पत्र वितरण कर सम्पन्न हुआ।

This will close in 0 seconds