Home Page Popup

कुख्यात अपराधी अतीक अहमद के छोटे बेटे सहित 3 की सड़क दुर्घटना में मौत

1 min read
Share this

झांसी(उत्तरप्रदेश)। गुरुवार की सुबह  पूंछ थाना क्षेत्र के ग्राम खिल्ली में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई कार दुर्घटना में कुख्यात अपराधी अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद के साथ दो अन्य लोगों की मौत हो गई। जबकि 3 अन्य गंभीर रूपसे घायल हुए हैं।घायलों को अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती किया गया है। ये सभी कार में सवार होकर झांसी जेल में बंद अली अहमद से मुलाकात करने जा रहे थे।

जानकारी के मुताबिक, हाईवे पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। झांसी के SSP ने बताया कि मारे गए माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान की मौत तेज रफ्तार कार के डिवाइडर से टकराने के बाद हो गई। इस हादसे में उसके दोस्त सोनू की भी जान चली गई।

अबान अहमद अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटों में से एक था. उमेश पाल हत्याकांड के बाद अबान और उसके भाई अहजम को नाबालिग होने के कारण बाल संरक्षण गृह में रखा गया था। बाद में अक्टूबर 2023 में दोनों को बाल संरक्षण गृह से रिहा कर उनकी बुआ की सुपुर्दगी में दिया गया था।अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को 1 अक्टूबर 2025 को नैनी जेल से झांसी जेल शिफ्ट किया गया था. बताया जा रहा है कि अबान समेत परिवार के लोग उसी से मिलने झांसी जा रहे थे।हादसे के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।