November 22, 2026

कुलगाम आतंकी हमले की वित्त मंत्री चौधरी ने की कड़ी निंदा, पीडि़त परिवारों के प्रति जताई संवेदना

1 min read
Share this

कुलगाम आतंकी हमले की वित्त मंत्री चौधरी ने की कड़ी निंदा, पीडि़त परिवारों के प्रति जताई संवेदना
रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में छत्तीसगढ़ के श्रमिकों पर हुए कायराना आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे अत्यंत दु:खद एवं निंदनीय बताया है। मंत्री चौधरी ने हमले में दिवंगत श्रमिक को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए घायल श्रमिक के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने कहा कि इस दु:खद घटना से पूरा छत्तीसगढ़ मर्माहत है और उनकी संवेदनाएं पीडि़त परिवारों के साथ हैं।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि भारतीय सुरक्षा बल इस कायराना हमले का मुंहतोड़ जवाब देंगे और आतंकियों को उनके कृत्य की कठोर सजा मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में छत्तीसगढ़ सरकार पीडि़त परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता और मजबूती से खड़ी है तथा हरसंभव सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है।

This will close in 0 seconds