इटली के महान फुटबॉल खिलाड़ी फ्रांको बारेसी का निधन
1 min read
Share this
इटली । इटली की 1982 में फीफा की ताजपोशी में टीम का अहम हिस्सा रहे और एसी मिलान के महान डिफेंडर फ्रांको बारेसी का शुक्रवार को 66 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी को एसी मिलान ने दी। क्लब ने मृत्यु के कारण का खुलासा नहीं किया।
फ्रांको बारेसी ईमानदारी और समर्पण हमेशा क्लब की संस्कृति का हिस्सा रहेंगे, ठीक वैसे ही जैसे उनकी प्रतिष्ठित छह नंबर वाली जर्सी।’’ बारेसी नेपूरे 20 वर्ष के अपना पेशेवर करियर में सिर्फ एसी मिलान के लिए खेला। महज 17 साल की उम्र में एसी मिलान से जुड़ने वाले बारेसी ने इस क्लब के लिए 700 से अधिक मैच खेले और 1980 तथा 1990 के दशक में क्लब को विश्व फुटबॉल की सबसे सफल टीमों में स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। एसी मिलान ने फ्रांको बारेसी के 1997 में संन्यास लेने पर उनके सम्मान में छह नंबर वाली जर्सी को हमेशा के लिए रिटायर कर दिया, जो इटली के फुटबॉल में अपनी तरह का पहला फैसला था।
*करियर और उपलब्धियां क्लब करियर*
एसी मिलान लिए 700 से अधिक मैच खेले।
*6 बार सीरी ए (Serie A) और 3 बार यूरोपीय कप/चैंपियंस लीग जीते।
*अंतरराष्ट्रीय करियर:
इटली की राष्ट्रीय टीम के लिए 81 मैच खेले। साल 1982 के फुटबॉल विश्व कप की विजेता टीम का हिस्सा रहे और 1994 के विश्व कप में इटली की टीम की कप्तानी की।
*खेलने की शैली: उन्हें ‘स्वीपर’ या ‘लिबेरो’ की पोजीशन पर खेलने वाले दुनिया के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में माना जाता था, जो अपने शानदार डिफेंस और समझ के लिए जाने जाते थे।

