July 30, 2026

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए भाजयुमो ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

1 min read
Share this

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण देव के सड़क दुर्घटना में घायल होने के उपरांत उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं दीर्घायु की कामना को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला बस्तर द्वारा गुरुवार को भाजपा कार्यालय जगदलपुर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा सदस्यों सहित युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में हनुमान चालीसा का पाठ कर भगवान हनुमानजी से प्रदेशाध्यक्ष व विधायक किरण सिंह देव के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं शीघ्र जनसेवा में पुनः सक्रिय होने की मंगलकामना की।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी बस्तर जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे ने कहा कि किरण देव का नेतृत्व संगठन एवं कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहे हैं। समस्त भाजयुमो परिवार ईश्वर से उनके शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की प्रार्थना करता है।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डे,पूर्वी मण्डल महामंत्री संतोष वाजेपयी, महिला मोर्चा पश्चिम मण्डल अध्यक्ष माधवी मण्डल,राजपाल कसेर,विनय राजू,भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बस्तर के उपाध्यक्ष आनंद झा, आलेख तिवारी,विकास पात्रों,भरत ठाकुर, मंत्री मयंक दीवान,अनुष्का साहू,सोम प्रकाश जोशी,जशवंत जोशी,कृष्णा निषाद, नूपुर समदार,तेजस्वी घोष,प्राचीन तिवारी,दीपक पांडे,अनिमेष चौहान,रमेश नायडू,नरेंद पांडे,शुभम बघेल,राज पांडे,विक्रांत नाग,गौरव ठाकुर,उत्तम साहू,रौशन सेठिया, आर्यन सिंह,विकास सिकदार सहित पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।