घेराव: भाजपा- कांग्रेस समर्थक आमने सामने पुलिस ने छोड़ी आंसू गैस पानी प्रेशर
1 min read
Share this
* दोनों दलों ने एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप*
रायपुर। राजधानी दो दिनों से हो रही निरंतर बारिश के बीच बुधवार का दोपहर माहौल उस समय गरमा गया जब भाजपा के आयोजित कांग्रेस भवन घेराव कार्यक्रम के दौरान दोनों राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता शंकर नगर में एक दूसरे के सामने आ गये इससे पहले की हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने आंसू गैस और फायर पानी का प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रण में लिया।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के विरोध में मोर्चा खोलते हुए बुधवार की दोपहर में कांग्रेस भवन घेरने का एलान किया था।इसी एलान पर प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस भवन की ओर कूच रहे थे। भाजपा के इस एलान पर कांग्रेस कार्यकर्ता भी कांग्रेस भवन मौके पर पहुंच गए, जिससे दोनों पक्षों के बीच जमकर नारेबाजी हुई और माहौल गरमा गया। पुलिस ने किसी भी अप्रिय घटना को टालने के लिये पहले से कांग्रेस भवन पहुंचने वाले रास्तों को बैरिकेड लगाकर बंद कर रखा था।
प्रदर्शनकारियों द्वारा बैरिकेड हटाने और आगे बढ़ने का प्रयास किए जाने पर पुलिस ने पहले वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इसके बावजूद भीड़ नहीं रुकी तो पुलिस ने दो बार आंसू गैस के गोले फायर पानी छोड़कर स्थिति पर नियंत्रण पाया। पूरे घटनाक्रम के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर तैनात रहे।घटनाक्रम के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने राहुल गांधी पर देश में अराजकता फैलाने का आरोप लगाया। वहीं उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि राहुल गांधी देश में “अर्बन नक्सलवाद” को बढ़ावा दे रहे हैं।
दूसरी ओर कांग्रेस ने भाजपा के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए पलटवार किया। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पत्थरबाजी की गई और आंसू गैस का असर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को झेलना पड़ा। उन्होंने कहा कि भाजपा अपनी राजनीतिक विफलताओं को छिपाने के लिए माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रही है।
