संभागीय और जिला मुख्यालयों में लगायी जायेंगी डा श्यामाप्रसाद मुखर्जी की मूर्ती
1 min read
Share this
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 वीं जयंती पर संभागीय मुख्यालयों व जिलों में उनकी मूर्ती लगाये जाने के लिये 10 करोड़ की राशि की स्वीकृति दिये जाने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कहा कि भारतीय जनसंघ पार्टी के संस्थापक और जम्मू कश्मीर में जो दो प्रधान, दो विधान और दो निशान का विरोध करने वाले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की आज 6 जुलाई को 125 वीं जयंती है। हम उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन करते हैं।
श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के विचार हमेशा एक नई प्रेरणा और उत्साह से भर देते हैं। इतिहास को हमेशा दोहराते रहना चाहिए उसे याद करते रहना चाहिए। कोई भी देश या समाज इतिहास भूल जाता है तो बिखर भी जाता है। आज हम लोगों का भी सौभाग्य है कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती समारोह में हम शामिल हुए।
पांच संभाग मुख्यालय और प्रदेश के सभी जिलों में श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की मूर्ति स्थापित की जाएगी। इसके लिए संभाग मुख्यालय में में मूर्ति स्थापना के लिए ₹50 लाख और जिलों में मूर्ति स्थापना के लिए ₹30 लाख इस तरह से करीब ₹10 करोड़ की राशि की स्वीकृति दी है।
