छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के महासम्मेलन-2026 में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री साव
1 min read
Share this
*ऐसे महासम्मेलन व्यापार जगत को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं-साव*
बिलासपुर। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज बिलासपुर के मंगला में आयोजित छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के महासम्मेलन-2026 में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशभर से आए सराफा व्यवसाय से जुड़े सम्मानित स्वर्णकार साथियों से आत्मीय संवाद किया।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि ऐसे महासम्मेलन व्यापार जगत को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं। बदलते समय के अनुरूप व्यापार की मजबूती, आधुनिक तकनीक, नवाचार और नई संभावनाओं पर सार्थक चर्चा हुई। यह प्रयास व्यवसाय को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
श्री साव ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए सराफा व्यापारी इस सम्मेलन से नए विचार और सकारात्मक अनुभव लेकर अपने-अपने क्षेत्रों में लौटेंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस तरह के आयोजन प्रदेश के सराफा व्यवसाय को सशक्त एवं संगठित बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
