गरीबो के बच्चों को महंगे निजी स्कूलों की तरह रायपुर पश्चिम में प्ले स्कूल की सुविधाएं शीघ्र मिलेंगी – मूणत
1 min read
Share this
00 वार्ड 17 व 18 में 2 करोड़ 6 लाख की लागत से होंगे विभिन्न कार्य, विधायक मूणत ने किया भूमिपूजन
रायपुर। रायपुर पश्चिम विधायक एवं प्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री श्री राजेश मूणत ने ठक्कर बापा वार्ड क्रमांक 17 एवं बाल गंगाधर तिलक वार्ड क्रमांक 18 के विभिन्न स्थानो में एकमुश्त 2 करोड 6 लाख की लागत से नये स्वीकृत विकास कार्यो का भूमिपूजन किया।
मूणत नेकहा कि गुढिय़ारी दीक्षा नगर में नये जलागार का निर्माण नगर निगम रायपुर के माध्यम से तेजी से हो रहा है। दिसम्बर 2026 तक निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद घर – घर नदी का मीठा जल नगर निगम द्वारा उपलब्ध करवाया जायेगा जो रायपुर नगर निगम की सबसे बडी उपलब्धी होगी। रायपुर पश्चिम विधायक ने नागरिको से अपील की कि महापौर श्रीमती मीनल चौबे की शहर सरकार के कार्यकाल में हो रहे विकास कार्यो को वे स्वत: स्थलों पर जाकर देखे एवं उसकी वीडियो बनाकर शेयर करें अगर उसमें कमी दिखे तो वह भी बतायें ताकि शीघ्र कमी को दूर किया जा सके। विधायक ने जोन 1 कमिश्नर को अंबेडकर चौक गुढियारी को भव्य बनाने सर्वे करके शीघ्र प्रस्ताव देने के निर्देश दिये ताकि अंबेडकर चौक को गरिमा के अनुरूप विकसित करवाया जा सके। उन्होने कहा कि गुढियारी के भारत माता चौक को विकसित किये जाने का कार्य लगातार आमजनों के मध्य चर्चा का विषय बना हुआ है।
मूणत ने कहा कि रायपुर नगर निगम में जब से महापौर श्रीमती मीनल चौबे की शहर सरकार ने कार्य प्रारंभ किया है तब से रायपुर शहर में ऐतिहासिक विकास कार्य हो रहा है। गुढिय़ारी के बड़े रहवासी क्षेत्र में 3 विभिन्न स्थानों पर नये विद्युत उपकेन्द्र शीघ्र बने जिससे यहां विद्युत प्रवाह निरंतर जारी रहे, इसके लिए उन्होने गुढियारी मारूती मंगलम भवन के पास सुलभ के समीप हनुमान मंदिर ट्रस्ट से चर्चा कर सहमति कायम करते हुए आवश्यक भूमि छ.ग. विद्युत पावर कंपनी को दिलवायी है जहां नया विद्युत उपकेन्द्र बनेगा। दूसरा विद्युत उपकेन्द्र तिलक नगर उद्यान के पास की उपलब्ध भूमि पर बनाना प्रस्तावित है। रायपुर पश्चिम विधायक ने वार्ड पार्षद को शीघ्र भूमि उपलब्धता के संबंध में अधिकृत जानकारी दिलवाने कहा जिससे कार्य शीघ्र हो सके। राजेश मूणत ने कहा कि तीसरा विद्युत उपकेन्द्र भूमि उपलब्ध होने पर गुढियारी दीक्षा नगर में पानी टंकी के समीप किसी उपयुक्त स्थान पर भूमि उपलब्धता सुनिश्चित कर शीघ्र प्रस्तावित किया जायेगा ताकि गुढियारी की रहवासी जनता की विद्युत संबंधी समस्या का स्थायी समाधान शीघ्र हो सके।
विधायक मूणत ने कहा कि उन्होने पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की स्कूलो में सभी जगह प्रार्थना शेड बनवाये है एवं विद्यार्थियों हेतु पेयजल की व्यवस्था करवायी है। वे शासकीय स्कूलो में क्षेत्र के रहवासी गरीबो के विद्यार्थी बच्चों को प्ले स्कूल जैसी सुविधा शीघ्र उपलब्ध करवाने लगातार प्रयासरत है। उन्होने कहा कि ये कार्य उन्होने रायपुर नगर निगम के माध्यम से महापौर श्रीमती मीनल चौबे के नेतृत्व में करवाया है । इस हेतु सभी को नगर निगम रायपुर एवं महापौर श्रीमती मीनल चौबे के ऐसे कार्यो की सराहना करनी चाहिए। उन्होने कहा कि वे एनआईटी के समीप नालंदा 2 लाईबे्ररी का कार्य करवा रहे है। इसके बनने से शहर के विद्यार्थी बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओ में सफल होने काफी सहायता मिल सकेगी।
रायपुर पश्चिम विधायक ने जोन 1 जोन अध्यक्ष एवं जोन 8 जोन अध्यक्ष से संपर्क कर जोन क्षेत्र के वार्डो की सफाई व्यवस्था सुचारू बनाने कार्य करवाने की अपील रहवासी जनता से की। उन्होने कहा कि नगर निगम में जोन अध्यक्ष का दायित्व है कि वह जोन के वार्डो की सफाई व्यवस्था सुचारू बनाने कार्य करें। रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत ने सभी नागरिको से राजधानी शहर रायपुर को स्वच्छ और सुन्दर बनाने भागीदार बनने एवं नाली में कचरा नहीं डालने एवं प्रतिदिन घर का कचरा नियमित रूप से सफाई मित्र को सफाई वाहन में देने की अपील की।
बाल गंगाधर तिलक वार्ड पार्षद श्री सोहन साहू ने वार्ड में 1 करोड 24 लाख की लागत से नये विकास कार्य शीघ्र करवाने भूमिपूजन करने पर रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत को हार्दिक धन्यवाद दिया। पार्षद श्री सोहन साहू ने कहा कि विगत 15 वर्षो तक पिछले कार्यकाल में उनके वार्ड क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं हो पाया। यह विकास कार्य रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत ने प्रारंभ करवाया है। कई स्थानो पर अधूरे विकास कार्य को पूर्ण किया जा रहा है।
