June 9, 2026

रेलवे की डिजिटल सेवाओं के उन्नयन के लिए यूटीएस प्रणाली में तकनीकी कार्य, कुछ सुविधाएं रहेंगी प्रभावित

1 min read
Share this

रायपुर/बिलासपुर।अनारक्षित टिकटिंग प्रणाली (यूटीएस) में आवश्यक तकनीकी रखरखाव एवं कैशिंग (Caching) गतिविधि के अंतर्गत 9/10 जून की मध्यरात्रि 23:50 बजे से 00:20 बजे तक निर्धारित तकनीकी कार्य किया जाएगा।

उक्त निर्धारित अवधि के दौरान रेलवन यूटीएस के माध्यम से टिकट बुकिंग तथा सीपीएस के जरिए आर-वॉलेट रिचार्ज की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध नहीं रहेगी। हालांकि, आर-वॉलेट में पूर्व से उपलब्ध शेष राशि का उपयोग करते हुए टिकट बुकिंग की सुविधा सामान्य रूप से जारी रहेगी।

तकनीकी कार्य पूर्ण होते ही प्रभावित सभी सेवाएं तत्काल पुनः सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी। रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे उक्त अवधि को ध्यान में रखते हुए अपनी टिकट बुकिंग एवं आर-वॉलेट रिचार्ज की योजना पूर्व में ही सुनिश्चित कर लें। रेलवे के डिजिटल आधुनिकीकरण एवं यात्री सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से जुड़े इस महत्वपूर्ण तकनीकी कार्य के दौरान रेल प्रशासन यात्रियों से सहयोग की अपेक्षा करता है।