गोल्डन ईगल्स टीम तीनों आयु वर्गों में शानदार प्रदर्शन कर बनी चैंपियन
1 min read
Share this
*डीआरएम कप इंटर अकादमी फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का भव्य समापन*
रायपुर/बिलासपुर/नागपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल के तत्वावधान में रेलवे फुटबॉल ग्राउंड, मोतीबाग में आयोजित डीआरएम कप इंटर अकादमी फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला अत्यंत उत्साह एवं खेल भावना के साथ सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता के फाइनल मैच अंडर-10, अंडर-12 एवं अंडर-15 वर्गों में खेले गए, जिनमें गोल्डन ईगल्स टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीनों वर्गों में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ वरिष्ठ खेल अधिकारी श्री दिलीप सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों अधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को अनुशासन, टीम भावना एवं शारीरिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।
मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि “खेल युवाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। इस प्रकार की प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करती हैं।”
वहीं वरिष्ठ खेल अधिकारी श्री दिलीप सिंह ने कहा कि “नागपुर मंडल खेल प्रतिभाओं को निरंतर प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। खिलाड़ियों का उत्साह और प्रदर्शन यह दर्शाता है कि भविष्य में ये खिलाड़ी बड़े स्तर पर मंडल एवं रेलवे का नाम रोशन करेंगे।”
*टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबलों के परिणाम इस प्रकार रहे -*
*अंडर-10 वर्ग में गोल्डन ईगल्स ने राइजिंग स्पार्टन्स को 3-1 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।
*अंडर-12 वर्ग में गोल्डन ईगल्स ने रॉयल वॉरियर्स को रोमांचक मुकाबले में 3-2 से हराकर विजय प्राप्त की।
*अंडर-15 वर्ग में गोल्डन ईगल्स ने राइजिंग स्पार्टन्स को 2-0 से मात देकर चैंपियनशिप जीती।
पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन एवं खेल भावना का परिचय दिया। फाइनल मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, अभिभावक एवं रेलवे अधिकारी उपस्थित रहे। पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

