22.6 किलो गांजा के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार

1 min read
Share this

अंबिकापुर। उड़ीसा से गांजा लाकर सप्लाई करने वाले पति-पत्नी को सीतापुर पुलिस ने जजगा पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। उनके पास 22.6 किलो गांजा जप्त किया जिसकी कीमत करीब 4 लाख 50 हजार रुपए आंकी गई। कार्रवाई पूरी होने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में आबकारी विभाग के अधिकारियों के साथ महिला सैनिकों की भी अहम भूमिका रही।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी रूपनाथ यादव और उसकी पत्नी इच्छा यादव टीवीएस जूपिटर से गांजा लेकर सप्लाई के लिए पहुंचे थे। संदिग्ध परिस्थितियों में खड़े दंपति पर आबकारी टीम को शक हुआ, जिसके बाद पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों ने बोरियों में गांजा होना स्वीकार कर लिया। तलाशी के दौरान भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया।
आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि छत्तीसगढ़ में आने वाला लगभग 90 फीसदी गांजा उड़ीसा से तस्करी कर लाया जाता है। उन्होंने कहा कि अवैध नशे के कारोबार पर लगातार कार्रवाई की जा रही है और भविष्य में भी अभियान जारी रहेगा।