पेट्रोल 2.61 और डीजल 2.71 रुपए प्रति लीटर महंगा

1 min read
Share this

रायपुर। तेल कंपनियों ने आज, 25 मई को पेट्रोल 2.61 प्रति लीटर और डीजल 2.71 प्रति लीटर महंगा कर दिया है। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में अब एक लीटर पेट्रोल की कीमत 102.12 और डीजल की कीमत 95.20 हो गई है।रायपुर में यह कीमत अब पेट्रोल 107.96 व डीजल 101.17 रुपए हो गया है। इस बढ़ोत्तरी के कारण क्या हैं और इसके क्या परिणाम होंगे शायद अब लिखने की जरूरत नहीं हैं। इससे पहले 15 मई को 3-3 रुपए, 19 मई को 90-90 पैसे और 23 मई को भी 90 पैसे प्रति लीटर रेट बढ़ाए गए थे। इस महीने ये चौथी बार दाम बढ़ा है। इस बढ़ोत्तरी के कारण क्या हैं और इसके क्या परिणाम होंगे शायद अब लिखने की जरूरत नहीं हैं।

पेट्रोल 2.61 और डीजल 2.71 रुपए प्रति लीटर महंगा
ताजा रेट के मुताबिक, बस्तर और सरगुजा संभाग के जिलों में ज्यादा कीमत बढ़ी है। वहीं रायपुर और कोरबा जैसे शहरों में बाकी जिलों की तुलना में थोड़ी राहत है। नारायणपुर में पेट्रोल 109.65 प्रति लीटर, जगदलपुर में 109.64, दंतेवाड़ा में 109.60 और बीजापुर में 109.59 लीटर बिक रहा है। जशपुर में पेट्रोल 109.52, सूरजपुर में 109.39 और अंबिकापुर में 109.09 प्रति लीटर, रायगढ़ में 109.3 रुपए दर्ज किया गया। दुर्ग में पेट्रोल 108.29, धमतरी में 108.45, महासमुंद में 108.64 और बिलासपुर में 108.65 प्रति लीटर पहुंच गया है। राजधानी रायपुर में पेट्रोल की कीमत 107.96 प्रति लीटर रिकॉर्ड है। प्रदेश में सबसे कम पेट्रोल कीमत कोरबा में दर्ज की गई, जहां पेट्रोल 107.63 प्रति लीटर बिक रहा है। इसके अलावा जांजगीर में 108.21 और कवर्धा व रायगढ़ में 108.86 प्रति लीटर रेट सामने आया है।