May 24, 2026

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का मास्टरमाइंड खाईवाल अमित व मोन्टू गिरफ्तार

1 min read
Share this

रायपुर। रायगढ़ पुलिस से मिली जानकारी के बाद राजधानी रायपुर की गंज पुलिस ने क्राइम ब्रांच पुलिस की मदद से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का मास्टरमाइंड खाईवाल अमित जंघेल व उसके साथ मोंटू रायगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे राजधानी रायपुर लेकर आ रही है जहां उससे कड़ाई से और पूछताछ की जाएगी।
गंज पुलिस ने बताया कि अमित जंघेल ऑनलाइन सट्टे का बहुत पुराना मास्टरमाइंड हैं और स्टेशन लोधीपारा, गुढिय़ारी, श्रीनगर, गौंगांव, कोटा, रामसागरपारा, बढ़ईपारा और फाफाडीह इलाके में आईडी देकर सट्टा खिलवाता रहा है। वहीं अमित का पार्टनर मोंटू एमजी रोड पर पान दुकान की आड़ में ऑनलाइन सट्टे का काम करता है। दोनो के तार एमएन गैंग से जुड़े है, फिलहाल उसे थाने लेकर इस संबंध में पूछताछ की जाएगी।