पांच किलो का एक प्रेसर कुकर आईईडी बरामद

1 min read
Share this

दंतेवाड़ा। बारसूर थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम हिड़पाल के जंगल में सुरक्षाबलों के जवानों ने सर्चिंग अभियान के दौरान पांच किलोग्राम वजनी एक प्रेसर कुकर आईईडी बरामद किया। बरामद प्रेसर कुकर आईईडी को मौके पर ही सावधानी पूर्वक विस्फाेट कर निष्क्रिय कर दिया गया।
सीआरपीएफ के कमांडेंट अनिल कुमार सिंह ने बताया कि बस्तर काे नक्सल मुक्त करने के बाद सुरक्षाबलों द्वारा लगातार अंधरूनी क्षेत्रों में सर्चिग की जा रही है। इसी दाैरान शनिवार काे मिली सूचना के आधार पर ग्राम हिड़पाल और आस-पास के पहाड़ी तथा वन क्षेत्र में अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान लगभग पांच किलोग्राम वजनी एक प्रेशर कुकर आईईडी मिला। उन्हाेने बताया कि बरामद विस्फोटक क्षेत्र में सुरक्षाबलों और आम नागरिकों के लिए गंभीर खतरा थी। बीडीएस की टीम ने प्रेशर कुकर आईईडी काे बरामद कर सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए माैके पर ही विस्फाेट कर निष्क्रिय कर दिया गया। इस अभियान के सफल समापन के बाद सभी जवान सुरक्षित अपने आधार शिविर वापस लाैट गये।