51000 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे पंत प्रधान मोदी ने
1 min read
Share this
नई दिल्ली। शनिवार को 19 वें रोजगार मेले में केंद्र सरकार की नौकरियों के लिए पंतप्रधान नरेंद्र मोदी ने 51,000 युवाओं को वर्चुअली नियुक्ति पत्र वितरित किए। देश के 41 शहरों में इसका आयोजन किया गया था जिसमें अलग-अलग शहरों में केन्द्रीय मंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस अवसर पर युवाओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज 51,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियों के लिए नियुक्ति पत्र प्राप्त हुए हैं।आप सभी देश की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण और जिम्मेदार भागीदार बन रहे हैं। आप सभी रेलवे, बैंकिंग, रक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा और कई अन्य क्षेत्रों में नई जिम्मेदारियां संभालने जा रहे हैं। आने वाले वर्षों में विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में आप सभी की एक महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
इस दौरान रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय समेत अन्य विभागों में नियुक्तियां दी जाएंगी। सरकार का दावा है कि अब तक 18 रोजगार मेलों में करीब 12 लाख युवाओं को नौकरी के नियुक्ति पत्र मिल चुके हैं। देश में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे लाखों युवाओं के लिए आज का दिन बेहद खास है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19वें रोजगार मेले के जरिए 51 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र सौंपा।
