त्विषा शर्मा के पति समर्थ ने जबलपुर उच्च न्यायालय में किया समर्पण

1 min read
Share this

*12 मई से फरार चल रहा था ईनाम आरोपी पति,मां गिरिबाला सिंह को मिली जमानत पर  हो रहा बवाल*

भोपाल (मध्यप्रदेश)। त्विषा शर्मा डेथ केस में शुक्रवार को दिनभर चले नाटकीय घटनाक्रम के बाद आखिरकार 12 मई से फरार चल रहे 30 हजार ईनामी मुख्य आरोपी पति ने जबलपुर कोर्ट के सामने आत्मसमर्पण कर दिया साथ ही अग्रिम जमानत की याचिक भी वापस ले ली। निचली अदालत द्वारा पूर्व डीजे व आरोपी की मां गिरिबाला सिंह को दी गई अग्रिम जमानत दे दी है। जिस पर हाई में चुनौती दी गई है। हाईकोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई 25 मई को करेगा। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने त्विषा शर्मा का दुबारा पोस्टमार्टम करने का आदेश जारी किया।यह पोस्टमार्टम एम्स में होगा।

त्विषा शर्मा के परिवार के वकील अंकुर पांडे ने ANI को बताया कि हाईकोर्ट ने त्विषा का दूसरा पोस्टमॉर्टम कराने की अनुमति भी दे दी है। कोर्ट ने AIIMS दिल्ली के डायरेक्टर को विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम गठित करने और उन्हें AIIMS भोपाल भेजने का निर्देश दिया है, जो भोपाल में रखे शव का दूसरा पोस्टमॉर्टम करेंगे। पांडे ने कहा, ‘परिवार की याचिका पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने यह फैसला लिया।उन्होंने यह भी बताया कि समर्थ सिंह ने हाईकोर्ट में अपनी अग्रिम जमानत याचिका वापस ले ली है। समर्थ सिंह 12 मई से फरार चल रहे थे। इस मामले में मध्य प्रदेश सरकार ने CBI जांच की सिफारिश कर दी है। गृह विभाग ने भोपाल के कटारा हिल्स थाने में दर्ज अपराध संख्या 133/2026 की जांच CBI को सौंपने की सहमति दे दी है। यह सहमति साजिश से जुड़े अन्य अपराधों पर भी लागू होगी।