वित्त मंत्री चौधरी से सीआईआई प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात
1 min read
Share this
रायपुर। आज रायपुर स्थित निवास कार्यालय में वित्त मंत्री ओपी चौधरी से भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) छत्तीसगढ़ राज्य के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में सीआईआई छत्तीसगढ़ राज्य के अध्यक्ष बजरंग गोयल, उपाध्यक्ष आनंद सिंहानिया तथा राज्य कार्यालय की प्रमुख श्रीमती श्वेता सांगेन शामिल थीं। इस दौरान सीआईआई छत्तीसगढ़ की विभिन्न पहलों, राज्य में औद्योगिक विकास, निवेश संवर्धन और उद्योगों से जुड़े समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
